फिर पत्रकारों पर भड़के अरविंद पांडे, पत्रकारों को बताया कांग्रेस का एजेंट

Please Share

हल्द्वानी: शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने एक बार फिर से पत्रकारों से अभद्रता करते हुए पत्रकारों को कांग्रेस का एजेंट कह दिया। हल्द्वानी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने सवाल किए, तो अरविंद पांडे भड़क गए और पत्रकारों को कांग्रेस का एजेंट कह दिया। पत्रकारों ने मौके पर ही शिक्षा मंत्री को खरी-खोटी सुना दी। मंत्री प्रेस वार्ता को आधे में छोड़कर चले गए।

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब अरविंद पांडे पत्रकारों के साथ उलझे हों। कुछ दिन पहले ही उन्होंने देहरादून में एक टीवी पत्रकार को 13 का पहाड़ा पूछने पर फर्जी कह दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकार के सीने में भी जोर से थपकी मार दी थी। आज फिर हल्द्वानी में शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे पत्रकारों पर भड़क गए। पत्रकारों को जैसे ही पांडे कांग्रेस का एजेंट कहा। पत्रकारों ने मंत्री को मौके पर ही तलाड़ दिया। पत्रकारों ने मंत्री अरविंद पांडे का बहिष्कार करने का एलान भी कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like