यात्रा काल में मोटा मुनाफा कमाकर मानसून काल से पहले ही हैली आपरेटर केदारघाटी से गायब

Please Share

देहरादून: मानसून काल शुरु होते ही केदारघाटी में संचालित हैली सेवाएं भी बंद हो गई हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग के अनेकों जगहों से संचालित नौ हैली आपरेटरों में से अब महज दो कंपनियां ही केदारघाटी में हैं। इन कंपनियों के हैलीकाॅफटर भी तकनीकी खराबी के चलते उडाने नहीं भर पा रहे हैं। यात्रा काल में मोटा मुनाफा कमाकर मानसून काल से पहले ही हैली आपरेटर केदारघाटी को छोड देते हैं। जबकि, यूकाडा व हैली आपरेटर्स के बीच हुए समझोतों के अनुसार पूरे सीजन तक सभी कम्पनियां अपना एक हैली यहां नियमित सेवाओं व आपदा के दौरान बचाव के लिए रखेगें, मगर कंपनियां अपने समझोते से इतर हर वर्ष गायब हो जाती हैं।

यात्रा काल के दौरान गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक हैली कंपनियों द्वारा तीर्थयात्रियों के साथ जमकर लूट मचाई जाती है और दोगुने से तीन गुने दामों तक यात्रियों से टिकटिंक के नाम पर पैसा वसूला जाता है। मगर विषम परिस्थतियों में ये कंपनियां मौसम का बहाना बनाकर गायब हो जाती हैं। वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि, हैली संचालन को लेकर जो भी दिशा निर्देश यूकाडा से प्रशासन को मिलते हैं, उन्हीं के अनुसार हैली सेवाएं चलाई जाती हैं और कई बार यात्रियों की शिकायतों पर आपरेटर्स के विरुद्व कार्यवाही भी की जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूकाडा व हैली कंपनियों के बीच हुए समझौते की कोई भी जानकारी प्रशासन को नहीं दी जाती है। और यदि इस तरह के समझौते का आदेश प्रशासन को प्राप्त होता है, तो उसका कड़ाई से पालन करवाया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like