कल देर रात एक और किसान ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

Please Share

कल देर रात एक और किसान ने की अपनी जीवन लीला समाप्त 2 Hindi News Bharat »

उत्तराखंड में एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक किसान की आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह घटना लालकुआं क्षेत्र के शास्त्रीनगर बिंदुखत्ता की है। जहां कल देर रात (रविवार) को एक किसान धन सिंह डसीला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि किसान धन सिंह ने अपने बेटे के न्यूरो संबंधी इलाज के लिए लाखों रूपए का कर्ज लिया था। जिससे धीरे-धीरे उनकी आर्थिकी बिगड़ती गई। जिससे परेशान होकर धन सिंह ने जहर खा लिया। और जब तक उनको अस्पताल ले जाया गया तब तक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए नैनीताल डीएम दिपेन कुमार चौहान ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसान ने कोई भी लोन नहीं लिया था। लेकिन वह अपने बेटे के इलाज के लिए परेशान था। हालांकि उन्होंने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हुई है कि किसान ने जहर क्यूं खाया। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बाबत एसडीएम को किसान की आत्महत्या करने के कारण को जानने को कहा है। वहीं उनका कहना है कि किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा राशि दी जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply