देहरादून: थाना सहसपुर के अंतर्गत प्रदीप पुत्र विजेन्द्र, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मनकुआं, थाना धामपुर, बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी चोई बस्ती, रामपुर, थाना सहसपुर ने अपने घर चोई बस्ती रामपुर में छत के कुंड़े पर रस्सी डालकर फांसी लगाने की कोशिश की। प्रदीप उपरोक्त के परिजन उसे डी0आई0एम0एस0 अस्तपाल शंकरपुर ले गये, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सहसपुर पर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की। मृतक प्रदीप उपरोक्त यहां रंगाई-पुताई का कार्य करता था। जो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ यहां रह रहा था। प्रदीप उपरोक्त से सुसाईड नोट नहीं मिला ना ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाया है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

