पंजाब: युवक-युवती ने खुद को गोली मरकर की आत्महत्या, घटना की वडियो बनाकर की लाइवस्ट्रीमिंग

Please Share

पंजाब: संगरूर जिले में एक लड़का-लड़की ने राइफल से अपनी जान ले ली। दोनों ने आत्‍महत्‍या करने से पहले सोशल मीडिया पर लाइवस्‍ट्रीमिंग भी की। पुलिस के मुताबिक, घटना गुज्‍जरन गांव की है। दोनों के  शव खेत में मिले। हालाँकि दोनों ने आत्महत्या क्‍यों की, यह अब तक साफ नहीं हुआ है।

लड़की की पहचान 21 साल बीए फाइनल ईयर की दलित छात्रा हरबंस कौर के रूप में हुई।  जबकि अरविंदर सिंह उर्फ बंटी (25) नाम का लड़का जाट सिख है। पुलिस के मुताबिक  दोनों ने 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मरकर आत्महत्या की। दोनों की आत्‍महत्‍या का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है।

संगरूर डीएसपी ने कहा कि दोनों के परिवारों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों के शव अटॉप्‍सी के लिए संगरूर सिविल हॉस्पिटल भेजे गए हैं। लड़का-लड़की के परिवारजनों ने दोने के बीच किसी भी तरह के संबंध होने की जानकारी से इनकार किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like