थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर बरसाईं गोलियां, लॉकअप से आरोपी को छुड़ा ले गए

Please Share

जयपुर: अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ।अपराधी अब पुलिस पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के अलवर से सामने आया है जहां बहरोड़ थाने में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बदमाशों ने हमला कर दिया। इतना ही नही बदमाशों ने थाने में घुसकर पुलिसवालों पर गोलियां बरसाईं और थाने में बंद अपने साथी को छुड़ा ले गए।

जानकारी के अनुसार बदमाश थाने से जिस अपराधी को छुड़ाकर ले गए हैं उसका नाम विक्रम उर्फ पप्ला है। पुलिस ने उसे गुरुवार रात ही गश्त के दौरान गिरफ्तार किया था और उसे थाने में लाकर बंद किया था। शुक्रवार सुबह सभी बदमाश एक गाड़ी में बैठकर थाने पहुंचे। हथियारों से लैस बदमाशों में थाने में पहुंचते ही गोलियां चलाना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से पुलिसवाले घबरा गए। कुछ पुलिसकर्मी थाने में छिप गए और कुछ जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाद बदमाशों ने लॉकअप तोड़ा और अपने साथी को लेकर वहां से निकल गए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिसवालों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने घटना के बाद जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे और अलवर-नारनौल स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने जानकारी दी कि सभी बदमाश हरियाणा के थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like