परिचित युवती ने माता-पिता संग मिलकर महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपये!

Please Share

देहरादून: थाना क्लेमेन्टाउन के अन्तर्गत वादिनी सोनिया ठाकुर पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी सोसायटी एरिया, क्लेमेंट टाउन देहरादून ने थाने में शिकायत दी कि, रमनप्रीत कौर नाम की लड़की का हमारे घर में आना जाना था, जिसके द्वारा हमें अपने विश्वास में लिया गया। जिसके उपरांत रमनप्रीत कौर द्वारा मेरी मां कांति ठाकुर का ओबीसी बैंक सुभाष नगर में खाता है, जिसमें मेरा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था, उस मोबाइल पर रमनप्रीत द्वारा भीम एप डाउनलोड कर अपने माता पिता के साथ आपराधिक षड्यंत्र रचकर छल कपट पूर्वक मेरी माता कांति ठाकुर के खाते से अपने पीएनबी ग्राफिक एरिया स्थित बैंक खाते पर अलग-अलग तारीखों में अलग अलग तिथियो में अलग-अलग धनराशि कुल करीब 9 लाख 63 हज़ार 635रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर दिए।
इसका पता वादिनी को तब लगा जब वादिनी की माता एक दिन अपने बैंक ओबीसी बैंक सुभाष नगर में चैक का भुगतान करने हेतु गई तो, बैंक कर्मियों द्वारा बताया गया कि आपके खाते मे पैसे नहीं है, जिसके उपरांत वादिनी द्वारा बैंक की खाते की डिटेल निकाली गई तो पता चला कि रजिस्टर मोबाइल नंबर से भीम ऐप की जरिए घर में आने वाली रमनप्रीत कौर द्वारा सभी पैसा अपने खाते पर ट्रांसफर किया गया है।
वादिनी सोनिका ठाकुर द्वारा बताया गया कि, हमने अपनी जमीन रमनप्रीत के माता पिता के नाम पूर्व में बेची थी, जिससे इनके परिवार वालों से हमारे परिवार वालों के अच्छे संबंध हो गए थे। जिससे रमनप्रीत का हमारे घर में आना-जाना था। इनके द्वारा आपराधिक षड्यंत्र रच कर मेरी मां के खाते से अपने खाते में ये लाखों ट्रांसफर किया गया। जिसके उपरांत वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर मुकदमा अपराध संख्या 129/18 धारा 420/120 बी आईपीसी व 66(D) आईटी एक्ट मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like