उत्तराखंड कोरोना बुलिटेन: आज 1015 ओर कोरोना पॉज़िटिव मरीज़, 5 कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की मौत

Please Share

देहरादून: आज उत्तराखंड स्वास्थ विभाग द्वारा जारी, शाम 07:00 बजे की रिपोर्ट में 1015 अतिरिक्त संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 24, बागेश्वर ज़िले से 18, चमोली ज़िले से 24, चम्पावत ज़िले से 0, देहरादून ज़िले से 275, हरिद्वार ज़िले से 157, नैनीताल ज़िले से 118, पौड़ी ज़िले से 58, पिथौरागढ़ ज़िले से 41, रुद्रप्रयाग ज़िले से 30, टिहरी ज़िले से 21, उधमसिंह नगर ज़िले से 248 व उत्तरकाशी ज़िले से 1 संक्रमित मरीज़ पाए गए है।

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28226 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 377 मौतें हुई है। आज उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सुरसिंगधार नर्सिंग कालेज में बनाये गए कोविड केयर सेंटर का किया औचक निरीक्षण, दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश

पहले मौत एक 53 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत रिफ्रैक्ट्री सेप्टिक शॉक, कोविड नुमानिया व एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के कारण हुई है।

वहीं दूसरी मौत एक 77 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुए है, जिनकी मौत एक्यूट रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस सिंड्रोम, मल्टीप्ल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम, कोविड नुमानिया, निमोथोरेक्स व शॉक के कारण हुई है।

तीसरी मौत एक 55 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की एम्स ऋषिकेश में हुई है जिनकी मौत एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम, वायरल मयोकारडइटिस व टाइप II डायबिटीज मेलिटस के कारण हुई है।

चौथी मौत एक 65 साल के पुरुष कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है, जिनकी मौत टाइप I रेस्पिरेटरी फेलियर, एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम, भयलेटरल नुमानियाटिस व एक्यूट किडनी इंज्यूरी के कारण हुई है।

पांचवी मौत एक 40 साल की महिला कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की सुशीला तिवारी गवर्नमेन्ट हॉस्पिटल हल्द्वानी में हुई है जिनकी मौत सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस व एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम व भयलेटरल नुमानियाटिस के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: Two JeM Terrorists Arrested in Kupwara; Heavy Arms, Ammunition and Cash recovered

स्वस्थ हुए मरीज़ों की अब तक की संख्या 18783 हुई है। जिसमे आज 521 (अल्मोड़ा ज़िले से 0, बागेश्वर ज़िले से 0, चमोली ज़िले से 14, चम्पावत ज़िले से 60, देहरादून ज़िले से 0, हरिद्वार ज़िले से 0, नैनीताल ज़िले से 51, पौड़ी ज़िले से 30, उत्तरकाशी ज़िले से 0, उधमसिंह नगर ज़िले से 253, रुद्रप्रयाग ज़िले से 3, पिथौरागढ़ ज़िले से 35 व टिहरी ज़िले से 131 मरीज़ों को छुट्टी दी गयी है। अब 111 ऐसे संक्रमित मरीज़ है जो राज्य से बहार शिफ्ट किया गए है।

अब 8955 सक्रिय मामले बचे है जिसमे देहरादून ज़िले से 2438, पौड़ी गढ़वाल ज़िले से 499, टिहरी गढ़वाल ज़िले से 381, उदमसिंह नगर जिले से 1290, चमोली जिले से 147, नैनीताल जिले से 1222, उत्तरकाशी ज़िले से 327, पिथौरागढ़ जिले से 218, बागेश्वर जिले से 123, हरिद्वार ज़िले से 1524, रुद्रप्रयाग जिले से 231, चम्पावत ज़िले से  249 और अल्मोड़ा ज़िले से 306 मरीज़ है। वहीं आज COVID-19 नकारात्मक पाए गए नमूनों की संख्या 9372 तथा भेजे गए नमूनों की संख्या 8116 है।

कृपया हमारे फेसबुक पेज को लाइक व शेयर करें: https://www.facebook.com/hellouttarakhandnews

कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करें http://www.youtube.com/c/HelloUttarakhandNews

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply