‘पहले आओ पहले पाओ’ – 799 रुपये में हवाई सफर का मौका

Please Share

‘पहले आओ पहले पाओ’ – 799 रुपये में हवाई सफर का मौका 2 Hindi News Bharat »

विस्तारा एयरलाइन ने ‘रिटर्न ऑफ द ग्रेट मानसून सेल’ शुरू की है। इसके तहत विस्तारा सस्ते हवाई सफर का मौका दे रही है। यह ऑफर केवल दो दिन के लिए निकाला है। इस ऑफर के तहत 6 और 7 जुलाई को टिकट बुक की जा सकती हैं। इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकट पर 21 जुलाई से लेकर 20 सितंबर 2017 तक यात्रा की जा सकती है।

इस ऑफर में सबसे सस्ता टिकट जम्मू से श्रीनगर का है। जम्मू से श्रीनगर का टिकट 799 रुपये में दिया जा रहा है। वहीं गुवाहाटी से बागडोगरा का टिकट 1,099 रुपये का है। इसके अलावा दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए 1,199 रुपये देने होंगे।

दिल्ली से लखनऊ के लिए 1,449 रुपये, दिल्ली से अमृतसर के लिए 1,199 रुपये, दिल्ली से श्रीनगर के लिए 1,499 रुपये, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए 1,799 रुपये, दिल्ली से मुंबई के लिए 2,099 रुपये देने होंगे। दिल्ली से बागडोगरा के लिए 2,199 रुपये देने होंगे।

वहीं दिल्ली से पूणे के लिए 2,399 रुपये, दिल्ली से हैदराबाद के लिए 2,399 रुपये, दिल्ली से कोलकाता के लिए 2,499 रुपये, दिल्ली से भवनेश्वर के लिए 2,599 रुपये, दिल्ली से बेंगलुरू के लिए 2,699 रुपये, दिल्ली से गोवा के लिए 2,599 रुपये, पूणे से कोलकाता के लिए 2,599 रुपये, पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता के लिए 2,799 रुपये, दिल्ली से लेह के लिए 2,899 रुपये, मुंबई से अमृतसर के लिए 2,899, दिल्ली से गुवाहाटी के लिए 2,999 रुपये, दिल्ली से कोच्चि के लिए 3,399 रुपये और दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर की यात्रा के लिए 5,299 रुपये में टिकट दिया जा रहा है।

एयरलाइन कंपनी ने यह भी दावा किया है कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-श्रीनगर के बीच कुछ फ्लाइट्स में पैसेंजर्स को नए एयरबस A320 के नए फीचर्स का भी मजा लेने का मौका मिलेगा। यह सभी किराये केवल एक तरफ की यात्रा के लिए हैं। इस किराये में सभी टैक्स शामिल हैं। इसके अलावा पैसेंजर को कोई पैसा नहीं देना होगा।

 इस सेल के साथ टिकट बुक करते समय और किसी भी तरह का कोई डिस्काउंट मान्य नहीं होगा। यह सेल ‘ पहले आओ पहले पाओ ‘ के आधार पर है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply