पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद..

Please Share

राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र के लोगो के नाक में एक महीने से दम करने वाले चोरो को पटेल नगर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच लोगो को गिरफ्तार किया है जो गैस सिलिंडर, दो पहिया वाहन, और घर के अन्य सामान चोरी करके ले जाते थे।

पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद.. 2 Hindi News Bharat »

चोर बढ़ी ही शातिर तरीके से पुताई, या घर का कबाड़ उठाने के बहाने घर की रेकी करते थे और जैसे ही मौका मिलता था तो चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

चोर देहरादून में ठेली लगाने, पुताई करने जैसे छोटे काम किया करते थे जिससे इन्हें वारदात को अंजाम देने में आसानी होती थी।

एस0पी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि चार आरोपी उत्तरप्रदेश के रहने वाले है और एक आरोपी देहरादून का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों से 3 लैपटॉप, 2 टीवी, 2 एलईडी, 1एप्पल मोबाईल, 4 घरेलू गैस सिलेंडर और 11 वहन बरामद किये है, साथ ही एक डाई भी चोरो के पास से मिली है जिससे गाड़ी का इंजन नंबर भी चोर बदल देते थे।

You May Also Like

Leave a Reply