बदहाल यमुनोत्री हाईवे, देखिये किस प्रकार दरक रहे हैं पहाड़

Please Share

पिछले 3 दिनों से यमुनोत्री नेशनल हाईवे NH-94 डबरकोट के पास लगातार गिर रहे मलबे के कारण बंद है। हालत यह हैं कि जैसे ही हाईवे को खोला जा रहा है वैसे ही सड़क पर और मलवा आ जा रहा है। जिसके कारण पिछले तीन दिनों से नेशनल हाईवे बंद पड़ा हुआ है।

  1. बदहाल यमुनोत्री हाईवे, देखिये किस प्रकार दरक रहे हैं पहाड़ 2 Hindi News Bharat »

जिला सूचना अधिकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओजरी के पास लगातार मलवा, पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वहीँ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए पैदल वैकल्पिक मार्ग से ट्रांसिपमेंट किया जा रहा है। सूचना अधिकारी का कहना है कि मलवा, पत्थर गिरने बंद होने की दशा में सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए मशीनों को भी वहां पर भेजा गया है।

You May Also Like

Leave a Reply