देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा

Please Share
देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने होटल में मारा छापा 2 Hindi News Bharat »

देहरादूनः विकासनगर के होटल क्लासिक बार में पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस ने पांच युवतियों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस अभी उनसे पूछताछ में जुट गई है।

विकासनगर एसएचओ ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि अवैध देह व्यापार की सूचना के बाद पुलिस ने जब बार में छापा मारा तो, ऐसी कोई अप्रत्याशित घटना सामने नहीं आई है लेकिन पांच युवतियों समेत आठ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी युवतियां अन्य राज्यों से हैं। फिलहाल उन्होंने अभी मामले में किसी भी देह व्यापार की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि पूछताछ के बाद ही मामला साफ हो पायेगा।

Leave a Reply