बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का पाकिस्तान में स्थित पैतृक मकान ढहा

Please Share
बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का पाकिस्तान में स्थित पैतृक मकान ढहा 1 Hindi News Bharat »

मशहूर अभिनेता और बॉलीवुड लेजेंड दिलीप कुमार के लिए 15 जून काफी बुरा रहा। दरअसल, पिछले दिनों सुर्खियों में रहा दिलीप कुमार का पाकिस्तान में स्थित तकरीबन एक सदी पुराना पैतृक मकान ढह गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि इस जगह पर इसी तरह का मकान जल्द बनाया जाएगा।

सांस्कृतिक विरासत परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला के मुताबिक इस मकान का सामने वाला हिस्सा और दरवाजा ही बाकी बचा हैं। इस पर शहर के लोगों ने ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण में लापरवाही के लिए खैबर पख्तूनख्वा सरकार की आलोचना की है। गौरतलब है कि पुरातत्व विभाग ने 2014 में इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। बता दें कि कुछ वक्त पहले दिलीप कुमार के इस घर पर कोर्ट में केस भी चल रहा था।

भारतीय सिनेमा के ‘ट्रेजिडी किंग’ कहे जाने वाले 94 साल के हो चुके दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर को 1922 में पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। दिलीप कुमार के जन्म के कुछ सालो बाद ही 1930 में उनके पिता मुंबई आ गए थे, और यहीं रहने लगे। बहुत कम लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार का असली नाम  यूसुफ़ ख़ान है। एक सुप्रसिद्ध कलाकार के अलावा दिलीप कुमार राजनीती में भी काफी सक्रीय रहे हैं, वो 2000 से 2006 तक इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा राज्य सभा के सदस्य भी रह चुके है। वह अपने दौर के एक बेहतरीन अभिनेता रहे हैं।

दिलीप कुमार की पहली फिल्म ‘ज्वार भाटा’ थी, जो 1944 में आई थी। जबकि 1998 में बनी फिल्म ‘किला’ उनकी आखिरी फिल्म थी। 1955 में बनी फिल्म ‘देवदास’ और 1960 में आई ‘मुगल-ए-आजम’ दिलीप कुमार की करियर में की गई बेस्ट फिल्मों में शुमार हैं। आपको बता दें कि मुगल-ए-आजम में उन्होने मुगल राजकुमार जहांगीर की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म पहले ब्लैक एंड व्हाइट थी लेकिन 2004 में उन्नत तकनीक की मदद से रंगीन बनाई गई।

उन्हे ‘ट्रेजिडी किंग’ की भी उपाधी दी गई है। दिलीप कुमार को 8 बार फिल्म फेयर के बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा 1995 में उन्हें  भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था और 1998 में दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से भी सम्मानित किया गया है।

गौरतलब हैं कि पाकिस्तान के पीएम नावाज़ शरीफ ने दीलीप कुमार के घर को बीते साल राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply