300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौके पर मौत, दो घायल

Please Share

मसूरी: मसूरी-टिहरी बाईपास एनएच 707A रोड पर देर रात एक हादसा हो गया। दरअसल, यहां मंकीहिल के पास हरियाणा नंबर की एक स्विफ्ट कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और आईटीबीपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने करीब 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल एक युवक पंजाब का जबकि दूसरा युवक जिला उत्तरकाशी के चिनियालीसौड़ का बताया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like