तीन स्टोन क्रेशरों पर 5.86 करोड़ का जुर्माना

Please Share

रामनगर: खनन विभाग ने रामनरग में स्टोन क्रेशरों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी की गई। इस दौरान कई स्टोन क्रेशरों में गड़बड़ी पाई गई। टीम में तीन स्टोन क्रेशरों पर 5.86 करोड़ को जुर्माना लगाया है।

नैनीताल जिले में लगातार अवैध खनन और स्टोन क्रेशर मालिकों की मनमानी चल रही थी। इसको लेकर शिकायतें भी की जा रही थी। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन, खनन विभाग और पुलिस ने रामनगर में संयुक्त रूप से छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनन उप निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि तीन स्टोन क्रेशरों पर 5.86 करोड़ को जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि स्टोन क्रेशर मानकों के विपरीत काम कर रहे थे। राॅयल्टी चोरी से लेकर अन्य कई तरह की गड़बड़ियां भी सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इधर हल्द्वानी में निर्माणाधीन माॅल में काम के दौरान दब कर तीन मजदूरों का मामला भी गर्मा गया है। सामाजिक संगठनों ने खनन विभाग और प्रशासन पर माॅल निर्माण करा रहे लोगों के साथ मिलीभगत कर काम करने का आरोप लगाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply