अनियन्त्रित होकर देहरादून में पलटी बस, 19 लोग घायल

Please Share

देहरादून: दून के थाना डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत मणी मांई के पास शुक्रवार को उत्तराखण्ड रोडवेज बस संख्या यूए07 पीए-1905 (ग्रामीण डिपो) अनियन्त्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पल्ट गयी। जिसमें 19 लोग घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक, बस सुबह 07.20 पर देहरादून के आईएसबीटी से ऋषिकेश के लिये चली थी। मणी मांई डोईवाला के पास बस की स्पीड़ अत्यधिक होने के कारण बस अनियन्त्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर सड़क के किनारे पल्ट गयी। सूचना पर थाना डोईवाला पुलिस बल तुरन्त मौके पर पंहुचा तथा मौके पर घायल और बस के अन्दर फंसे लोगों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेन्स के माध्यम से थाने के वाहन द्वारा व अन्य आने–जाने वाले वाहनों में बैठाकर घायलों को सीएचसी डोईवाला पहूँचाया गया। जहाँ पर सबी घायल यात्रियों  को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं कुछ घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुये अस्पताल द्वारा हायर सैन्टर रैफर किया गया। मौके पर दुर्घटनाग्रस्त बस को सीधा करवाकर चौकी हर्रावाला भिजवाया गया।

घायलों की सूची:

विश्वेशवरी प्रसीद पटेवाल पुत्र आशाराम निवासी ग्राम कोलगांव पट्टी धारमण्डल जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र68 वर्ष

लक्ष्मी पत्नी विश्वेशवर प्रसाद पटेवाल निवासी ग्राम कोलगांव पट्टी धारमण्डल जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 56 वर्ष

जसोदा देवी पत्नी सुन्दर लाल निवासी ग्रांम चौड़ तहसील प्रतापनगर पट्टी धारमण्डल जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 60 वर्ष

रामपाल सिंह सैनी पुत्र नन्दराम सिंह सैनी निवासी गंजालपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 55 वर्ष (भर्ती  CHC  डोईवाला )।

किरन पत्नी रामपाल निवासी गंजालपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 45 वर्ष (भर्ती  CHC  डोईवाला )।

लक्ष्मी पुत्री रामपाल सिंह सैनी निवासी गंजालपुर थाना मण्डावर जिला बिनौर उ0प्र0 उम्र 20 वर्ष (भर्ती  CHC  डोईवाला )।

धीरेन्द्र बडोला पुत्र बिहारी लाल निवासी ग्राम बडोली पो0ओ0 एकेश्वर तहसील चौबट्टाखाली जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष।

गुलाब किरन पुत्र पूरण निवासी ग्राम मनेरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 64 वर्ष (रैफर HIHT जौलीग्रान्ट )

सुन्दरी देवी पत्नी गुलाब किरन निवासी ग्राम मनेरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 60 वर्ष (रैफर HIHT जौलीग्रान्ट)

मनोज कुमार पुत्र गुलाब किरन निवासी मनेरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष।

नरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रकान्त निवासी सुद्धोवाला प्रेमनगर जनपद देहरादून उम्र 62 वर्ष  (रैफर दून चिकित्सालय देहरादून)

जगत सिंह पुत्र अब्बल निवासी दिव्य विहार राजीव नगर जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष ।

विशम्बरी देवी पत्नी जगत सिंह निवासी दिव्य विहार राजीवनगर जनपद देहरादून उम्र 33 वर्ष ।

रमेश सिंह रावत पुत्र बेलम सिंह रावत निवासी सिद्धपुरम हर्रावाला जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष ।

विजय सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी मंगलियागांव पो0ओ0 बिनख यमकेश्वर थाना लक्ष्मणझूला जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष ।

नत्थू सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी A-69 म0नं045 मधुर विहार सहस्त्रधारा रोड़ जनपद देहरादून  उम्र 59 वर्ष ।

ज्योति सिंह पुत्र आत्मा प्रसाद राय निवासी आर्शीवाद एन्क्लेव जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष (रैफर दून चिकित्सालय देहरादून)

चैतन्य राय पुत्र आत्मा प्रसाद राय निवासी आर्शीवाद एन्क्लेव जनपद देहरादून उम्र 06 वर्ष ।

नौरतू (बस चालक) पुत्र नकली राम निवासी बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 35 वर्ष (रैफर दून चिकित्सालय देहरादून)।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like