उत्तराखंड: घास लेने गई महिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को शिकारी हुकिल ने किया ढेर

Please Share

श्रीनगर गढ़वाल: जंगल में घास लेने गई महिला को निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल ने बीती देर रात ढेर कर दिया। इस दौरान उनके साथ वन विभाग की टीम भी मौजूद रही। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 11 बजे बछेली गांव में आदमखोर गुलदार को ढेर किया गया।

बता दें कि, विगत 23 अक्टूबर को धोबीघाट के ऊपर करेंखाल (बछेली) के जंगल में एक महिला को गुलदार ने मार डाला था। श्रीनगर के लोअर भक्तियाना निवासी मीनाक्षी नौटियाल (40 वर्ष) पत्नी हरीश अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल को निकली थी। तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक मीनाक्षी पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। वहीँ दो अन्य महिलाओं ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like