बागेश्वर में बारिश से नदियाँ उफान पर, कई सडकें बंद, जल पुलिस अलर्ट मोड पर

Please Share

बागेश्वर: जनपद में हो रही लगातार बारिश से सरयू-गोमती नदियां उफान पर हैं। ये नदियां ख़तरे के निशान के करीब बह रही है। स्थिती इतनी भयावह हो गयी है कि, बागनाथ मन्दिर के दोनों तरफ के घाट डूब गये हैं। भारी बारिश के चलते कपकोट ब्लॉक की आधा दर्जन से ऊपर मुख्य-ग्रामीण सड़कें बन्द हो गई, जिन्हें जेसीबी की मदद से खोला जा रहा है।

वहीं प्रशासन ने एतिहातन रूप में जल पुलिस के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा गया है। प्रशासन के मना करने के बावजूद भी यहां लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ नदी किनारे टहल रहे हैं। वहीं नेपाली मजूदर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वो अपनी जान की परवाह किये बगैर उफनती सरयू में रेता, बजरी के लिए सीधे नदी में उतर जा रहे है। इनमें प्रशासन का कोई खौफ इनमें नहीं दिख रहा है। आपदा अधिकारी बागेश्वर का कहना है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जनपद बागेश्वर में भारी बारिश का कहर अभी भी जारी है। जिससे मुख्य सड़क एवं ग्रामीण सड़क बंद हो गई हैं। सड़कों को जेसीबी मशीन की मदद से खोला जा रहा है। और राष्ट्रीय राजमार्ग 309 A कांडा तहसील के पास विजपुर पर यातायात हेतू खोल दिया गया है।  साथ ही सभी आपदा टीमों, एसडीआरएफ और जल पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like