उत्तराखंड कोविड19 बुलेटिन: आज 18 लोगों की मौत, 274 नए कोविड19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 515, अब तक ब्लैक फंगस मरीज़ों की संख्या 407

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड में आज स्वास्थ विभाग द्वारा जारी शाम 06:30 बजे के बुलेटिन में 274 नए कोविड19 मरीज़ों की पुष्टि हुई है, जिसमें अल्मोड़ा ज़िले से 24, बागेश्वर ज़िले से 12, चमोली ज़िले से 7, चम्पावत ज़िले से 10, देहरादून ज़िले से 57, हरिद्वार ज़िले से 48, नैनीताल ज़िले से 26, पौड़ी ज़िले से 6, पिथौरागढ़ ज़िले से 18, रुद्रप्रयाग ज़िले से 7, टिहरी ज़िले से 16, उधमसिंह नगर ज़िले से 17 व उत्तरकाशी ज़िले से 26 संक्रमित मरीज़ पाए गए है। वहीँ आज स्वास्थ हुए मरीज़ों की संख्या 695 रही। साथ ही उत्तराखंड राज्य में आज 18 मौतें हुई है। वहीँ अब एक्टिव मरीज़ों की घटके संख्या 3642 हुई है। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोर्मिकोसिस) के मरीज़ों की संख्या 407 है, जहां अब तक 69 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई हैअब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 45 है

यह भी पढ़ें: Video; उत्तराखंड नैनीताल: कई महीनों बाद झील में चली नाव

कुल मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 337449 हुई है। वहीँ अब तक स्वस्थ विभाग द्वारा जारी बुलिटेन में राज्य में कुल मिलाकर 6985 मौतें हुई है। वहीँ देहरादून ज़िले में अब 4 कंटेनमेंट जोन, हरिद्वार ज़िले में 12, पौड़ी ज़िले में 1, चम्पावत ज़िले में 3, चमोली में 1, पिथौरागढ़ ज़िले में 1, टिहरी ज़िले में 18, अल्मोड़ा ज़िले में 1 व उत्तरकाशी ज़िले में 7 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए है

यह भी पढ़ें: Uttarakhand; देहरादून: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के भीड़ एकत्रित करने पर मुकदमा दर्ज, लॉकडाउन कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन का है मामला

2021.06.15 Health Bulletin

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like