पिथौरागढ़: थाना जाजरदेवल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पिकप वाहन में लगी आग पर पाया काबू 

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट;
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि आज दिनाँक 25.05.2021 को थानाध्यक्ष जाजरदेवल केसी आर्या को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि, पण्डा के पास एक पिकप वाहन में लदी हुई सूखी घास पर आग लग गई है। जिसपर थानाध्यक्ष जाजरदेवल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय टीम के घटनास्थल पर पहुँचकर देखा तो एक पिकप वाहन संख्या- UK05CA-2733 में लदी हुई सूखी घास में आग लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कोविड बुलेटिन: आज 81 मरीज़ों की मौत, 2756 नए कोविड-19 मरीज, स्वास्थ हुए मरीज़ों की आज की संख्या 6674

पुलिस टीम व स्थानीय जनता द्वारा काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तथा पिकप वाहन को जलने से बचा लिया गया। पिकप में सवार चालक रघुवर सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी सातसिलिंग व भूपेन्द्र सिंह पुत्र नारायण सिंह, निवासी पण्डा से आग लगने के कारणों का पता किया गया तो उनके द्वारा बताया कि उक्त वाहन में लदी हुई घास में सड़क के ऊपर से बिजली के तारों के आपस में टकराकर स्पार्किंग होने से आग लग गई थी, जो काफी भीषण रुप ले चुकी थी। उक्त सम्बन्ध में विद्युत विभाग को भी उक्त विद्युत लाईन में सुधार किये जाने हेतु सूचित किया गया ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनि न हो सके।

पिथौरागढ़: थाना जाजरदेवल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पिकप वाहन में लगी आग पर पाया काबू  2 Hindi News Bharat »

 

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल केसी आर्य, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, कानि0 नैन सिंह, कानि0 नन्दन सिंह, कानि0 सुरेन्द्र सिंह व कानि0 दशरथ राम थे।

यह भी पढ़ें: Video: आज श्री देव सुमन के जन्मदिन पर श्री देव सुमन विश्व विद्यालय से बेगुनाह निकाले गये 42 कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लें सरकार, विश्व विद्यालय का कैम्पस भी चम्बा में स्थापित करें सरकार – पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like