Watch Nanded Flyover Wall Collapse: महाराष्ट्र के नांदेड़ में फ्लाईओवर की दीवार का 1 हिस्सा ढहा, CCTV में कैद हुई घटना; बड़ा हादसा टला

Please Share
नांदेड़ (महाराष्ट्र): (Nanded Flyover Wall Collapse) महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को नांदेड़ लातूर हाईवे पर स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंहजी (SGGS) कॉलेज के पास बने फ्लाईओवर की दीवार का एक हिस्सा अचानक ढह गया। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के समय फ्लाईओवर के नीचे और आसपास आवाजाही जारी थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि दीवार गिरने से कोई राहगीर, वाहन चालक या छात्र इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। (Nanded Flyover Wall Collapse)

Watch Kozhikode Railway Station Clock Tower, Major tragedy averted: केरल के कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर 100 साल पुराने क्लॉक टावर का हिस्सा ढहा, लवे ने बताया पुनर्विकास कार्य का हिस्सा

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दीवार गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (Nanded Flyover Wall Collapse)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like