Watch Kozhikode Railway Station Clock Tower, Major tragedy averted: केरल के कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर 100 साल पुराने क्लॉक टावर का हिस्सा ढहा, लवे ने बताया पुनर्विकास कार्य का हिस्सा

Please Share
कोझिकोड (केरल): (Kozhikode Railway Station Clock Tower) केरल के कोझिकोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्टेशन परिसर में स्थित करीब एक सदी पुराने क्लॉक टावर भवन का एक हिस्सा ढह गया। मलबा प्लेटफॉर्म संख्या 2 और ट्रैक संख्या 3 पर गिरा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि घटना में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। हादसे के समय प्लेटफॉर्म पर यात्री मौजूद थे, लेकिन जिस स्थान पर मलबा गिरा, वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।(Kozhikode Railway Station Clock Tower)

Watch Patalganga LPG Cylinders Flood: 3,000 LPG सिलेंडर बाढ़ में बहे? महाराष्ट्र से वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

 

हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी। अधिकारियों के अनुसार, क्लॉक टावर भवन का यह हिस्सा कोझिकोड रेलवे स्टेशन के चल रहे पुनर्विकास (Redevelopment) कार्य के तहत योजनाबद्ध तरीके से गिराया (Planned Demolition) जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
रेलवे ने यह भी बताया कि इस घटना से किसी भी ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा और स्टेशन पर रेल परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। (Kozhikode Railway Station Clock Tower)

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like