थल में एक महिला हुई लापता, तीन दिन में भी कोई सुराग नही, पुलिस जुटीं जांच में

Please Share
दीपक जोशी की रिपोर्ट; 
पिथौरागढ: आपको बता दें की दिनेश पत्नी विनया नाम के दो पति पत्नी बेंगलोर से छुट्टी में अपने घर मुवानी भंडारी गाँव आ रहे थे। जैसे ही दोनों परिवहन निगम की बस से लम्बी यात्रा के दौरान जनपद पिथौरागढ के थल नगर में पंहुचे, तभी विनया ने अपने पति से वासरूम जाने की बात कही और अपने बच्चे को पति को पकडा कर चली गयी। बहुत देर हो जाने के पश्चात जब वह वापस नही आई तो हैरान पति ने इधर उधर तलाशना शुरू किया। जब कंही सुराग नही लगा तो परेशान होकर यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। उसके परिजनों ने लगभग सभी जगह फोन से संपर्क कर ढूंढने का प्रयास किया। जब कुछ सुराग नही लगा तो थाना थल में जाकर शिकायत दर्ज की।
पुलिस जांच अधिकारी एसएसआई सोमेन्दर सिंह ने बताया कि उक्त महिला के सम्बन्ध में शिकायत पत्र पर पुलिस की और से कार्यवाही की जा रही है। महिला से जुडे सभी पहलूओ पर गहनता से पूछताछ की जा रही है। महिला की फोन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उक्त प्रकरण में 14 दिन के बाद मुकदमा भी दर्ज कर दिया जाऐगा। फिलहाल पुलिस हर जगह अपनी पूछताछ कर रही है। जल्द ही महिला को ढूंड लिया जायेगा। वहीं इस धटना से क्षेत्रीय लोग व परिजन सहमे हुऐ है कि इस प्रकार जनपद के इस छोटे से नगर ईकाई में ऐसी धटनाऐ हो रही है जो कि सोचनीय विषय है।
थल में एक महिला हुई लापता, तीन दिन में भी कोई सुराग नही, पुलिस जुटीं जांच में 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like