HC के आदेश के बाद नगर पालिका परिसीमन पर लोगों ने दर्ज की आपतियां

Please Share

पिथौरागढ़: नगर पालिका मे नये क्षेत्र को शामिल करने और इन इलाकों में रहने वाले लोगों की आपत्ती के बाद हाईकार्ट ने सरकार से दोबारा अधिसूचना जारी कर नये सिरे से पालिका क्षेत्र मे शामिल हो रहे ग्राम पंचायतों का परिसीमन करने को कहा है। उसी क्रम मे इन लोगों द्वारा आपत्ती दर्ज की जा रही है। आपत्ती दर्ज करने की ये प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी।

इसी को लेकर पिथौरागढ़ नगर पालिका मे शामिल दौला गांव के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी आपत्ती दर्ज की। उन्होंने कहा की पूर्व मे गलत आंकडों के आधार पर उनको नगर पालिका मे शामिल किया गया था। इन ग्रामीणों का कहना है कि आज वो 2011 की जनसंख्या और कृषि के क्षेत्रफल के आंकडों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ती दर्ज की गई। इसके बाद उनके गांव को नगर पालिका क्षेत्र से बाहर रखे जाने की उम्मीद है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply