अनिश्चितकालीन अनशन पर हार्दिक पटेल, जूनागढ़ में लागू धारा 144

Please Share

अहमदाबाद: पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर शनिवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हार्दिक पटेल ने अनशन की शुरूवात अपने घर से ही की है। दरअसल, पुलिस व प्रशासन द्वारा उन्हें न तो अहमदाबाद और न ही गांधीनगर में कहीं भी उपवास करने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद हार्दिक ने एलान किया कि वे किसी भी सूरत में भूख हड़ताल करने का फैसला नहीं बदलेंगे। हार्दिक के अनशन के चलते जूनागढ़ में धारा 144 लगा दी गई है। हार्दिक पटेल के समर्थन में कांग्रेस के तीन पाटीदार नेता भी उनके घर पहुंचे हैं। वहीं हार्दिक पटेल के अनशन के चलते उनके घर के बाहर बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस द्वारा उनके घर के आसपास से गुजरने वाले हर शख्स से पूछताछ की जा रही है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी चार से ज्यादा लोगों पर रोक लगाई गई है।

बता दें कि हार्दिक पटेल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन अनशन के लिए आवश्यक अनुमति को लेकर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की थी। उन्होंने रूपाणी को एक खुले पत्र में कहा कि लगातार अनुरोधों के बाद भी प्रशासन ने ना तो पुलिस की अनुमति दी है ना ही उन्हें प्रदर्शन के लिए कहीं जगह मुहैया कराई गई है।

गौरतलब है कि आज से तीन साल पहले 25 अगस्त साल 2015  को गुजरात में पाटीदार आंदोलन हुआ था जिसके कारण पूरे राज्य में काफी उपद्रव हुआ था। उस वक्त सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था। जिस कारण 14 लोगों की मौत हो गई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like