आपत्तिजनक फोटो से युवक ने बनाया शादी का दबाव, डर के कारन 10वीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Please Share

लक्सर: लक्सर निवासी युवक ने नाबालिग छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोप है कि युवक अब फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा है। दबंग परिवार की दहशत के चलते परिजनों ने छात्रा का स्कूल जाना भी बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि पिछले दिनों गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा पर रौब गालिब करते हुए डरा धमकाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली।

आरोप है कि अब छात्रा स्कूल जाती है तो युवक रास्ते में रोककर शादी करने के लिए दबाव बनाता। इतना ही नहीं युवक उसकी बात नहीं मानने पर फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दे रहा है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। छात्रा के परिजनों ने विरोध किया तो आरोप है कि युवक के परिजनों ने उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like