धारा 370 पर लद्दाख सांसद लोकसभा में गरजे, PM मोदी ने किया शेयर; देखिए..

Please Share

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर सोमवार को राज्यसभा में चर्चा के बाद मंगलवार को लोकसभा में इस पर चर्चा हुई। लोकसभा में चर्चा के दौरान इसके पक्ष और विपक्ष में कई वरिष्ठ सांसदों और मंत्रियों ने भी भाषण दिए। लेकिन लोकसभा की इस चर्चा के स्टार बने लद्दाख सांसद।

लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर लोकसभा में हुई चर्चा के दौरान जोरदार भाषण दिया। उनके इस जोरदार भाषण से लगभग सभी बहुत प्रभावित हुए। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके भाषण का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी उनकी जमकर तारीफ़ की। उनके भाषण के दौरान सत्ता पक्ष ने खूब मेजें थपथपाई। उनके बोलने के तेजतर्रार और ख़ास अंदाज पर सदन में कई बार ठहाके भी लगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like