फेसबुक अकाउंट पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ तहरीर

Please Share

रूडकी: रविवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के फेसबुक अकाउंट पर एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की जिस के बाद इस मामले में भाजपा के सदस्य ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीँ तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

कोतवाली पुलिस को भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि रुड़की के किसी युवक ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। वहीँ पुलिस को इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं।

हेलो उत्तराखंड न्यूज़ से बात करते हुए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like