बजरंग दल ने की यातायात पुलिस से मिलकर ये पहल..

Please Share

-अरुण कश्यप

हरिद्वार: बजरंग दल ने शहर में लगने वाले जाम में यातायात पुलिस की सहायता करने की पहल की है। शुक्रवार को हरिद्वार स्थित त्रिपुरा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक अनुज वालिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, बजरंग दल धर्मनगरी की सड़कों पर लगने वाले भयंकर जाम से निजात दिलाने में यातायात पुलिस की सहायता करेगा। हाईवे पर स्थित त्रिपुरा आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस निरीक्षक रविकांत सेमवाल तथा सीओ यातायात वीरेंद्र डबराल भी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकांत सेमवाल ने कहा कि, दुर्घटना और जाम सड़क के सबसे बड़े कोढ हैं, जिन्हें दूर करने के लिए पुलिस के साथ-साथ आमजन को भी आगे आना पड़ेगा। बजरंग दल की सराहना करते हुए सीओ यातायात वीरेंद्र डबराल ने कहा कि, सामाजिक संगठनों को इस तरह की पहल करनी चाहिए। वहीं दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुज वालिया ने कहा कि, देश के जो नियम कायदे हैं, हमें उनका पालन निष्ठा से करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि, हमे सभी नियमों का पालन करना चाहिए, चाहे यातायात व्यवस्था को लेकर हो या कुछ और। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, जो कानून व्यवस्था है उसका पालन करने वाला ही सच्चा देशभक्त होता है, ना कि केवल सोशल मीडिया पर भारत का झंडा लगा देने वाला। हम अपने संविधान से प्यार करें, इनके रूल रेगुलेशन से प्यार करें, इस मिट्टी से प्यार करें, इस देश की जनता से प्यार करें वही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि, हरिद्वार की पवित्रता को बनाए रखने के लिए बजरंग दल हमेशा तत्पर रहेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like