‘बटला हाउस’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे जॉन अब्राहम

Please Share

देहरादून: जॉन अब्राहम अपनी आगमी फिल्म ‘बटला हाउस’ से एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए वे मसूरी पहुंचे हैं। यहां शूटिंग तीन दिन तक चलेगी जहां जॉन अब्राहम के एक्शन के सीन फिल्माए जाएंगे। इतना ही यहीं मसूरी में फिल्म का एक गाना भी शूट किया जाएगा जिसमें जॉन अब्राहम अभिनेत्री मृणुनाल ठाकुर के साथ मसूरी की वादियों में रोमांस करते नजर आएंगे।

हाल ही में शहर के मालरोड की कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की गई। इस फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए मालरोड पहुंच गए। बता दें कि इस फिल्म में स्थानीय लोगों को भी पूरा मौका दिया गया है। वहीं मालरोड के रियाल्टो चौक के पास और रोपवे और गनहिल में भी फिल्म के कुछ सीन्स फिल्माए गए।

बता दें कि मृणुनाल ठाकुर इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं कुछ दिन पहले फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था जिसमें जॉन एक पुलिस वाले के वेस में दिखाई दिए थे। यह फिल्म 2008 में दिल्ली में हुए बटला हाउस एनकाउंटर पर बेस्ड है। इस फिल्म के पोस्टर को खुद जॉन अब्राहम ने फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

फिल्म को अगले साल 15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि हाल ही में जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ भी इस साल 15 अगस्त को रिलीज हुई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like