भगत सिंह कोश्यारी ने ली महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मौजूद रहे। बता दे की राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के मालाबार हिल स्थित राजभवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे हुई। इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया गया।

वहीं इससे पहले मंगलवार शाम को सरकार की तरफ से वर्तमान राज्यपाल सी विद्यासागर राव सरकार की भावपूर्ण विदाई दी गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विद्यासागर राव को शाल व गुलदस्ता देकर उन्हें विदाई दी और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान राज्यपाल को नौसेना की तरफ से सलामी दी गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like