बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को मिली हत्या की धमकी

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और उनके परिवार को हत्या की धमकी दी गई है। इंटरनेशनल नंबर से फोन पर मिली इस धमकी के बाद गौतम गंभीर ने पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बीजेपी सांसद ने पु्लिस से खुद के और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

गौतम गंभीर ने शाहद्रा के डीसीपी को लिखे शिकायत में कहा, ”मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को इंटरनेशनल नंबर से फोनकर लगातार हत्या की धमकी दी जा रही है। आप कृपया इस मामले में एफआईआर दर्ज करें और मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like