बागेश्वर: तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर उठाया लुत्फ़

Please Share

बागेश्वर: कांड तहसील में तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का भव्य कलश यात्रा व क्षेत्रीय स्कूलों की झांकियों के साथ  रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने रिबन काट कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया।

रामलीला मैदान में आयोजित कांडा महोत्सव में विभिन्न विभागों के सरकारी स्टाल व बाहरी व्यापारियों ने दुकाने सजाई  हैं। वहीँ लोगों ने महोत्सव के पहले दिन जम कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जमकर लुत्फ़ उठाया।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह नगरकोटी ने कहा महोत्सव में क्षेत्र के कई गांवों से लोग पहुँच रहे हैं। जिसे देखते हुए तहसील और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हुए है। उन्होंने कहा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा, पहाड़ी हास्य कलाकार पवन पहाड़ी भी पहुँच रहे हैं रात में होने वाले स्टार नाइट कार्यक्रम में ये कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे।

वहीँ कहा कि महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like