नागरिकता कानून पर बिहार बंद, यूपी में भीड़ ने फूंकी पुलिस की बाइक, एक को लगी गोली

Please Share

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से बुलाए गए बिहार बंद के दौरान कई जगहों पर चक्का जाम किया गया है। जबकि, कुछ जगहों पर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया। इसके साथ ही, दरभंगा और पटना समेत कई जगहों पर आरजेडी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं और जबरन दुकानें बंद कराई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में स्थिति को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य रूप से खोल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में नागरिकता को लेकर एक बार फिर शनिवार को बवाल बढ़ गया। रामपुर में भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां फूंकी दी। जिसके बाद की फायरिंग में एक को गोली लगी है। रोक के बाद भी ईदगाह जा रही भीड़ बेकाबू हुई। पुलिस की आधा दर्जन बाइक फूंके जाने की सूचना है। उधर, अमरोहा में भी तनाव है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like