बीजेपी से जुड़ा नया चेहरा, फिल्म अभिनेत्री ने ज्वॉइन की पार्टी

Please Share

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में ईशा कोप्पीकर बीजेपी में शामिल हुईं। इसके लिए मुंबई में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमें ईशा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा कोप्पीकर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्हें ‘खल्लास गर्ल’ के नाम से जाना जाता है। रविवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आपको बता दें कि 1998 में ईशा ने तमिल फिल्म के साथ करियर की शुरुआत की। साल 2000 में ईशा ‘फिजा’ फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने डॉन, सलाम-ए-इश्क, क्या कूल हैं हम, हम तुम जैसी फिल्मों में काम किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like