भाजपा से मुक्ति की शुरुआत निकाय चुनाव से होने जा रही: धस्माना

Please Share

देहरादून: निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांता धस्माना ने कहा कि, कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि, लोग भाजपा शासन से परेशान होकर उनसे मुक्ति चाहते हैं और कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कहा कि, भाजपा से मुक्ति की शुरुआत निकाय चुनाव से होने जा रही है।

वहीँ अपनी दावेदारी पर उन्होंने कहा कि, वह पार्टी के सिपाही हैं और जो भी आदेश उन्हें दिया जाएगा वह उसका सम्मान करेंगे। साथ ही कहा कि, प्रदेशभर में कांग्रेस संगठित होकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बड़ी जीत का दावा किया है।

धस्माना ने उम्मीदवारों की घोषणा पर कहा कि उसकी प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार की घोषणा को लेकर सभी की सहमति ली जा रही है।

इसके आलावा निकाय चुनाव में देरी को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए आरोप पर उन्होंने कहा कि, भाजपा हर गलत कार्य के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते है। साथ ही कहा कि तेल व गैस के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर भी भाजपा, कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहरा रही है।

रुड़की में चुनाव न किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में गई याचिका पर उन्होंने कहा कि, सरकार कोई गलत फैसला लेती है तो उसके खिलाफ न्यायालय में जाना सभी का अधिकार है।

निकाय चुनाव में मुद्दों को लेकर उन्होंने कहा कि, भाजपा सभी मुद्दों पर विफल रही है, यहां तक की छोटे-से-छोटे मुद्दों पर भी हाईकोर्ट ने ही सरकार से कार्य करवाया है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कहा कि, चुनाव में कांग्रेस द्वारा महिलाओं को तवज्जो दी जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like