ब्लैक लिस्ट में पाकिस्तान, आतंकी फंडिंग रोकने के 11 FATF मानकों में से 10 में फेल

Please Share

नई दिल्ली: कश्मीर मुद्दे पर भारत को घेरने की नाकाम कोशिश में लगा बौखलाए पाकिस्तान को अभी और बुरे दिन देखना बाकी है। आतंकवादियों को आर्थिक सहायता रोकने में नाकाम होने के बाद फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ एपीजी) ने  अब पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि एफएटीएफ के एशिया प्रशांत समूह ने पाकिस्तान को वैश्विक मानकों पर खरा उतरने में विफल रहने पर विस्तृत काली सूची में डाल दिया है। एपीजी की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अपने कानूनी और वित्तीय प्रणालियों के लिए 40 मानकों में से 32 को पूरा करने में विफल रहा है।  इसके अलावा टेरर फंडिंग के खिलाफ सुरक्षा उपायों के लिए 11 मापदंडों में से 10 को पूरा करने में पाकिस्तान विफल साबित हुआ है।  अब पाकिस्तान अक्टूबर में ब्लैक लिस्ट हो सकता है,  क्योंकि एफएटीएफ की 27-पॉइंट एक्शन प्लान की 15 महीने की समयावधि इसी साल अक्टूबर में खत्म हो रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like