जहरीली शराब से मौत मामले में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Please Share

देहरादून: रूड़की में हुई जहरीली शराब से मौतों के मामले में प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। दअरसल कांग्रेस पार्टी ने इसके विरोध में प्रदेशभर में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का पूतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, सरकार ने पहले से शराब माफियाओँ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से कई लोगों की जान गई। इस घटना के लिए सीएम त्रिवेंद्र और आबकारी मंत्री को त्याग पत्र देना चाहिए। इस दौरान कांग्रेसियों ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like