मुख्यमंत्री के बाद अब भाजपा विधायक को झेलना पड़ा महिलाओं का गुस्सा

Please Share

देहरादून: दून के इंदर रोड इलाके में बरसात से पीड़ित जनता का हाल-चाल जानने के लिए गए क्षेत्रीय भाजपा विधायक खजानदास को स्थानीय महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा।देहरादून: राजपुर विधानसभा के इंदर रोड इलाके में बरसात से पीड़ित जनता का हाल-चाल जानने के लिए गए क्षेत्रीय भाजपा विधायक खजानदास को स्थानीय महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोग विधायक यहां के देरी से आने पर नाराज थे। इस दौरान लोगों ने विधायक खजानदास का विकास कार्यो का बोर्ड भी उखाड़ कर फेंक दिया। साथ ही विधायक के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

डबल इंजन के अब तक के डेढ़ साल के कार्यकाल में महिलाओं द्वारा यह भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर जमकर गुस्सा निकालने का यह चौथा वाकया है। इससे पहले पौड़ी में राज्य मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ उनके गांव की महिलाओं ने भी जमकर गुस्सा निकाला था। फिर उत्तरा प्रकरण में मुख्यमंत्री के व्यवहार को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसके कुछ दिनों बाद धुमाकोट में बस हादसे के पीड़ितों को सांत्वना देने गए मुख्यमंत्री को भी स्थानीय महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like