दीक्षांत समारोह में शामिल होने देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, सीएम ने किया स्वागत

Please Share

देहरादून: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच चुके हैं। उपराष्ट्रपति सुबह लगभग 10:30 बजे  जौलीग्राण्ट एयरपोरेट पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल के.के. पॉल और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि उपराष्ट्रपति मोहकमपुर स्थित भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित कर यातायात को भी डायवर्ट किया गया। दीक्षांत समारोह में करीब डेढ़ घंटे रुकने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like