कांग्रेस को झटका देने वाली विधायक अदिति सिंह को मिली वाई प्लस सुरक्षा

Please Share
लखनऊ :  गांधी जयंती पर आयोजित किए गए यूपी विधानमंडल के विशेष सत्र का कांग्रेस द्वारा बहिष्कार करने के बावजूद सत्र में हिस्सा लेने वाली पार्टी विधायक अदिति सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की घोषणा की गई है। उनकी सुरक्षा के लिए स्कोर्ट भी साथ चलेगा। इसके साथ ही उनके भाजपा मे जाने के कयास लगने भी शुरू हो गए है ।
हालांकि, विशेष सत्र में शामिल होने पर उन्होंने कहा था कि वह दलगत भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रपिता के सम्मान में सदन में आई हैं। वह बचपन से ही बापू की कहानियां सुनती आई हैं। उन्होने यह कहकर कांग्रेस को साफ संदेश दे दिया था की उन्होने वही किया जो क्षेत्र की जनता के हित में है, जनता की आवाज उठाना मेरा फर्ज है। पार्टी जो फैसला लेना चाहे, ले, मुझे मंजूर होगा। गौरतलब है की  कांग्रेस ने इस सत्र का बहिष्कार किया था, लेकिन रायबरेली से विधायक अदिति पार्टी लाइन से अलग जाकर विशेष सत्र में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने निर्वाचन के क्षेत्र से जुड़े स्वच्छता व पानी के मुद्दे सदन में रखे। बता दें कि अदिति रायबरेली के बाहुबली विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं।
आपको बता दे की अदिति सिंह रायबरेली सदर से पहली बार कांग्रेस विधायक चुनी गई हैं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी कई बार विधायक रह चुके थे। पिछले दिनों उनके निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रायबरेली स्थित उनके आवास पर गए थे। तभी से अदिति का रुख बदला-बदला बताया जा रहा है।इसके पहले उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भी केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ की थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like