कांग्रेस पार्टी को 2022 के चुनाव के लिए अपने सेनापति की घोषणा करनी चाहिए – हरीश रावत

Please Share
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक पोस्ट ऐसी लिखी है जिससे कांग्रेस पार्टी में थोड़ी हलचल तो ज़रूर होगी। हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि पार्टी को 2022 के इलेक्शन के लिए अपना सेनापति घोषित कर देना चाहिए। जो भी चेहरा घोषित होगा, पार्टी का कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक उसके पीछे खड़ा होगा। प्रदेश की जनता के सामने कोई असमंजस नहीं होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर केंद्र के रवैये से सुप्रीम कोर्ट निराश, आप कानून होल्ड करेंगे या हम करें-सुप्रीम कोर्ट

हरीश रावत ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है “#Thank_You #देवेंद्र_यादव जी, आपके बयान ने मेरा मान बढ़ाया। हरीश रावत ही क्यों! प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता के बिना 2022 की लड़ाई अधूरी है, पार्टी को बिना लाग लपेट के 2022 के चुनावी रण का सेनापति घोषित कर देना चाहिये, पार्टी को यह भी स्पष्ट कर देना चाहिये कि कांग्रेस की विजयी की स्थिति में वही व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री भी होगा। उत्तराखंड, वैचारिक रूप से परिपक्व राज्य है। लोग जानते हैं, राज्य के विकास में मुख्यमंत्री की क्षमता व नीतियों का बहुत बड़ा योगदान रहता है। हम चुनाव में यदि अस्पष्ट स्थिति के साथ जायेंगे तो यह पार्टी के हित में नहीं होगा, इस समय अनावश्यक कयास बाजियों तथा मेरा-तेरा के चक्कर में कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है एवं कार्यकर्ताओं के स्तर पर भी गुटबाजी पहुँच रही है। मुझको लेकर पार्टी को कोई असमंझस नहीं होना चाहिये, पार्टी जिसे भी सेनापति घोषित कर देगी मैं उसके पीछे खड़ा रहूँगा। राज्य में कांग्रेस को विशालतम अनुभवि व अति ऊर्जावान लोगों की सेवाएं उपलब्ध हैं, उनमें से एक नाम की घोषणा करिये व हमें आगे ले चलिये।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like