देहरादून: वसंत विहार में आठ साल की एक बच्ची का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला है। बच्ची के फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही हैं। पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। पड़ोसी ने खिड़की से बच्ची को लटके देखा तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस अनहोनी के समय पिता अपने प्रतिष्ठान पर थे, जबकि मां घरेलू काम में व्यस्त थी।हैरान करने वाली यह घटना वसंत विहार थाना क्षेत्र के जीएमएस रोड की है। कैंट कोतवाली को सिनर्जी अस्पताल ले गये तो डॉक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने बताया कि बेटी ने पहले कमरे के दोनों दरवाजे बंद किए। बाद में बेड पर चढ़कर पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

