Dehradun: आस्था एन्क्लेव बंसल होम रोड चंद्रबनी में एक युवती ने लगाई फांसी

Please Share
देहरादून: दूँ पुलिस सयवब से जानकारी मिली कि आज दिनांक 23.07.2021को थाना पटेल नगर पर सूचना दी गई कि एक युवती ने चंद्रबनी में फाँसी लगा ली है। प्राप्त सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी आईएसबीटी, उप निरीक्षक विनयता चौहान मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो एक लड़की पंखे के खूंटे पर लटकी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Dehradun: जटिया मोहल्ले में 37 वर्षी महिला ने लगाई फांसी, महिला महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती, स्थिति गंभीर

परिजनों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया और 108 के द्वारा कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ पर चिकित्सक द्वारा उक्त युवती को मृत घोषित किया गया। मृतका के शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु शवगृह में रखा गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।
मृतका खुशी धीरयान पुत्री सुनित कुमार, निवासी आस्था एन्क्लेब बंसल होम रोड, चंद्रबनी, थाना पटेल नगर देहरादून की रहने वाली थी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime News: पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को किया जयपुर राजस्थान से बरामद, अभियुक्त प्रीत सिंह गिरफ्तार

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like