Vikas Nagar: नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाना व दुष्कर्म करने पर आईपीसी व पोक्सो अधिनियम में तहत मुकदमा दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share
देहरादून (Vikas Nagar): कोतवाली विकासनगर में शिकायतकर्ता के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उन्होने बतया कि “दिनांक 5 जुलाई 2021 को मेरी नाबालिग पुत्री बड़वाला स्थित मेरी बड़ी बेटी के घर से अचानक गायब हो गई है, जिसकी अभी तक तलाश करने पर कोई सूचना नहीं मिली। कहीं उसके साथ कोई अनहोनी घटना घटित ना हो जाए। मेरी बेटी को तलाश करने की कृपा करें।” जिस आधार पर थाना विकासनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया व मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा कोतवाली विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक हिमानी चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें: Dehradun: जटिया मोहल्ले में 37 वर्षी महिला ने लगाई फांसी, महिला महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती, स्थिति गंभीर

गठित पुलिस टीम द्वारा अपहृता के गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट डी.सी.आर.बी/एस.सी.आर.बी में प्रेषित की गई तथा मुखबिर को तलाश हेतु मामूर किया गया। सुराग मिलने पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई तथा संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा आदि को चेक किया गया। अपहर्ता द्वारा प्रयोग किए जा रहे मोबाइल नंबरों की जानकारी कर सर्विलांस के माध्यम से यथासंभव जानकारी प्राप्त कर दिनांक 22 जुलाई 2021 को अपहृता को गुरुग्राम हरियाणा से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: Dehradun: आस्था एन्क्लेव बंसल होम रोड चंद्रबनी में एक युवती ने लगाई फांसी

अपहर्ता ने पूछताछ में बताया कि “सुनील पुत्र बच्चो सहानी, निवासी काजल हेड़ी, फतेहाबाद, हरियाणा मुझे शादी करने के बहाने से देहरादून से यहां गुरुग्राम लेकर आया है और जब सुनील को जानकारी हुई कि पुलिस उसे ढूंढ रही है, तो मुझे यहां छोड़कर खुद लुधियाना चला गया है ताकि पुलिस उसे ढूंढ ना सके। इस दौरान सुनील ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए, इस आधार पर अभियुक्त सुनील के विरुद्ध संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त सुनील की तलाश हेतु टीम रवाना हुई। गठित पुलिस टीम द्वारा काफी प्रयासों के बाद करनाल बस स्टैंड हरियाणा से अभियुक्त सुनील को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम सुनील पुत्र बच्चों सहानी है, जो काजल हेडी थाना फतेहाबाद, हरियाणा का रहना वाला है, जिस की उम्र 19 वर्ष है।
गठित पुलिस टीम में उ.नि हिमानी चौधरी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कांस्टेबल सोनू राम, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार एस.ओ.जी ग्रामीण, कांस्टेबल नवीन कोली एसओजी ग्रामीण शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Crime News: पुलिस टीम ने नाबालिग अपहृता को किया जयपुर राजस्थान से बरामद, अभियुक्त प्रीत सिंह गिरफ्तार

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like