सहस्त्रधारा में डूबने से एक युवक की मौत, दिल्ली से देहरादून घूमने आया था युवक

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के सहस्त्रधारा में शनिवार सुबह एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। दरअसल, शुक्रवार सुबह दिल्ली से देहरादून घूमने आए चार लोग सहस्त्रधारा में शराब पीने के बाद नदी में नहाने के लिए गए। इस दौरान एक युवक की नशे में नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जिसे उपचार हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मृतक के साथ आए अन्य दो दोस्तों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके से पहुंच उक्त व्यक्ति की तलाश हेतू रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर उक्त व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु कोरोनेशन अस्पताल में रखा गया है। मृतक की पहचान विजय पुत्र श्याम लाल निवासी कुतुब विहार फेस वन, द्वारिका, दिल्ली के रूप में हुई है, जो दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया  गया है, और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like