फैसला आते ही कांग्रेस का सरकार पर जुबानी फायर

Please Share

पिथौरागढ़: निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के आज के फैसले पर कांग्रेस का कहना है कि ये सरकार की राजनैतिक हार है। सरकार ने अपने राजनैतिक फायदे के लिये जो परिसीमन किया था उसे कोर्ट ने अनुचित माना है। आज हाईकोर्ट ने उस परिसीमन को निरस्त कर दिया है। उप नेता सदन करन महरा ने कहा कि सरकार को अब जाग जाना चाहिए कि अनुचित फैसले जनता पर ऐसे ही नहीं थोपे जा सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी संभावित हार को देखते हुये किसी ना किसी बहाने चुनावों को टालना चाहती है। प्रदेश सरकार इस समय हार के डर से प्रदेश मे नगर निकाय चुनाव नहीं चाह रही है। महरा का आरोप है कि बीजेपी के पार्टी सर्वे ये बता रहे हैं कि निकाय चुनावों मे उसकी हार तय है, लिहाजा सरकार चुनाव नहीं चाहती।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like