जानिये किस मशहूर लोक गायिका के सम्मान में किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन?

Please Share

पिथौरागढ़: जनपद के रामलीला मैदान में उत्तराखंड की पहली लोकगायीका कबूतरी देवी की याद में एक श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री के साथ-साथ कुमाऊं से आये कई कलाकारों ने दिवंगत कबूतरी देवी को श्रधांजलि अर्पित करी। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने कबूतरी देवी की याद में उनके द्वारा गाये गए यादगार गानों को भी गया। कार्यक्रम में मौजूद वित्तमंत्री प्रकाश पन्त ने कहा की कबूतरी देवी अपने समय की मशहूर लोकगायिका थी और उनका जाना लोक संस्कृति के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।

 मालूम हो कि पिछले दिनों कबूतरी देवी का लम्बे समय से बिमारी के चलते निधन हो गया था। गौरतलब है कबूतरी देवी उत्तराखंड की पहली लोकगायिका है जिसके गाने आकाशवाणी से प्रसारित होते थे। कबूतरी देवी ने आकाशवाणी के लिए करीब 100 से अधिक गीत गाए। उनके गीत आकाशवाणी के रामपुर, लखनऊ, नजीबाबाद और चर्चगेट, मुंबई के केन्द्रों से प्रसारित होते थे। जीवन के लगभग 20 साल अभावों में बिताने के बाद 2002 से उनकी प्रतिभा को उचित सम्मान मिलना शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें कई सम्मानों से भी नवाजा गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like