अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, 238 पेटी जब्त, कीमत लगभग 15 लाख

Please Share

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 23/07/2020 की प्रात: 03:00 बजे चौकी प्रभारी चौकोड़ी द्वारा चैकिंग के दौरान चौकोड़ी बैरियर के पास दो वाहन, पिकप संख्या-UK07CB-3829 एवं UK04CB-3165 से 120 पेटी व 118 पेटी, कुल- 238 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना बेरीनाग में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बेरीनाग में मु0अ0सं0- 16/2020, धारा- 60/72, आबकारी अधिनियम, 51 (B) आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 2/3 महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें: लद्दाख में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल देव बहादुर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सहलाब

गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी अधि0/ कर्म0 गणों को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा 2500/- रु0 की नगद धनराशि से पुरुस्कृत किया गया। गिरफ्तार किए अभियुक्तों में गौरव सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी सूकड़ा बैण्ड अल्मोड़ा, दिनेश सिंह पुत्र डुँगर सिंह निवासी विश्वनाभरोड़ अल्मोड़ा, बलवीर सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी गणाँई बेरीनाग व पूरन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी गणाँई बेरीनाग शामिल है।

गिरफ्तारी टीम उ0नि0 विजय नेगी चौकी प्रभारी चौकोड़ी बेरीनाग, उ0नि0 विजय कुमार थाना बेरीनाग, उ0नि0 सुनील सुतेड़ी थाना बेरीनाग, कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी व कानि0 कैलाश मुरारी शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply