Video: पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Please Share
नई दिल्ली: जम्मू – कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने आज इंडियन आर्मी ज्वाइन कर ली है। आर्मी ज्वाइन करने के बाद अब वह लेफ्टिनेंट नितिका ढौंडियाल बन गईं हैं। नितिका ने आज भारतीय सेना की वर्दी पहनी और शहीद मेजर विभूति शंकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। आप को बतादें कि 18 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के साथ पुलवामा में हुए एक एनकाउंटर में मेजर विभूति शहीद हो गए थे। उनके शहीद होने के बाद उनकी पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का मन बनाया। निकिता ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। जिसमें वह पास हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: गंगोलीहाट: विस्फोटक सामग्री व अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मेजर ढौंढियाल और नितिका की शादी में सिर्फ 10 माह ही हुए थे। नितिका कौल ने अपने पति को एक बहादुर सैनिक बताया था और कहा था कि उन्‍हें इस बात का पूरा भरोसा है कि उनके पति की शहादत और ज्‍यादा लोगों को सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी।
मेजर ढौंडियाल की शहादत के बाद जब उनका शव उनके गृहनगर पहुंचा था तो उनकी पत्नी नितिका कौल ढौंडियाल ने अपने पति के शव को सैल्‍यूट किया। नितिका ने कहा, “आपने मुझसे झूठ कहा था कि आप मुझसे प्‍यार करते हो। आप मुझसे नहीं बल्कि अपने देश से ज्‍यादा प्‍यार करते थे और मुझे इस बात पर गर्व है। नितिका ने यह भी कहा था कि वह एक बहादुर शहीद की पत्‍नी हैं और उन्‍हें अपने पति की शहादत पर गर्व है।

यह भी पढ़ें: मिशन हौसला अभियान को सार्थक करती बागेश्वर पुलिस, स्वास्थ्य खराब होने पर थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हाॅस्पिटल ले जाकर करवाया गया उपचार

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like